खबरें
आज नीति आयोग ,भारत सरकार के आमंत्रण पर उनके द्वारा आयोजित ऑनलाइन मीटिंग में कई संस्थाओं ने प्रतिभाग किया ।
इस ऑनलाइन मीटिंग में कोविड की वजह से उत्पन्न वर्तमान चुनौतियों का सामना करने में NGOs की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमे वाराणसी के डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव निदेशक ने वेस इंडिया का प्रतिनिधित्व किया । यह महत्वपूर्ण मीटिंग नीति आयोग के सी0ई0ओ0 श्री अमिताभ कांत जी की अध्यक्षता में हुई। इसमे पूर्व चर्चित IPS श्री आमोद कंठ जी, प्रयास संस्था, अक्षयपात्र, नारायण सेवा संस्थान , एचसीएल फाउंडेशन, मैरिको फाउंडेशन, दिशा फाउंडेशन , गूंज समेत देश की कई प्रमुख स्वयंसेवी संस्थाएं आमन्त्रित थीं।मीटिंग काफी सार्थक रही । इसमे कोविड प्रोटोकॉल और टीकाकरण इत्यादि को सफल बनाने के उपायों पर भी चर्चा हुई तथा सभी से सम्मिलित प्रयास के जरिये कोरोना से लड़ने की अपील की गयी । इसमे सरकार की तरफ से स्वयंसेवी संस्थाओं को कोविड से लड़ाई हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

बहुत सुन्दर प्रयास
जवाब देंहटाएं