खबरें
अपर मुख्य सचिव गृह श्री अविनाश कुमार अवस्थी ने कहा कि:-'ऑक्सीजन माॅनिटरिंग सिस्टम फाॅर यू.पी.' के अंतर्गत ऑक्सीजन आवश्यकता का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। पोर्टल परऑक्सीजन सप्लाई में लगे वाहनों की ऑनलाइन उपस्थिति को ट्रैक करते हुये निकटस्थ वाहन को अस्पताल के लिए रवाना किया जायेगा। इससे जहां एक ओर ऑक्सीजन की मांग शीघ्र पूर्ण होगी, वहीं निर्धारित वाहन के पहुंचने में लगने वाले समय की भी बचत होगी।
✍️आकाश गोयल

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें