खबरें
पश्चिम त्रिपुरा के डीएम शैलेन्द्र यादव का वीडियो हुआ था वायरल।
एक शादी हॉल पर छापेमारी का है वीडियो।जिसको लेकर मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने मुख्य सचिव मनोज कुमार से घटना को लेकर रिपोर्ट तलब करने को कहा है।
पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शादी हॉल पर छापेमारी कर रहे हैं, जहां कोरोना के नियमों की अनदेखी की जा रही है। इस वीडियो में जिलाधिकारी शैलेश यादव काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और हॉल में मौजूद पुलिसकर्मियों को डांट लगा रहे हैं।
दूल्हा दुल्हन सहित सबको बाहर निकलते हुए डीएम ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के दिये थे आदेश।डीएम शैलेश यादव ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ नाइट कर्फ्यू और महामारी आपदा कानून के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिये। यही नहीं डीएम यादव ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि वो प्रशासन को सहयोग नहीं दे रहे हैं।
मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेश यादव ने शादी रुकवाने के लिए माफी मांग ली और कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को आहत करना नहीं था।
✍️आकाश गोयल



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें