खबरें


कोरोना निगेटिव होते ही वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव हुए जनता के लिये हुए एक्टिव।





कोरोना निगेटिव होते ही वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव लाल बहादुर अस्पताल, रामनगर के दौरे पर गए। वहां ऑक्सीजन कनेक्शन लगे बड़ी संख्या में ऐसे बेड को देख, उन्होंने जिलाधिकारी से इस अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने की बात कही। जिसपर उसी दिन शाम को आयुक्त व जिलाधिकारी ने अस्पताल का दौरा किया और विधायक को बताया कि वहां लगे ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता कम है। इस पर विधायक ने उनसे कबीरचौरा अस्पताल की भांति लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, रामनगर में भी नया ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कार्यवाही करने को कहा और इस कार्य के लिए अपनी विधायक निधि से आवश्यक धन अवमुक्त करने हेतु पत्र लिख दिया। जनता को ऑक्सीजन की आवश्यकता को देखते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के  कार्य हेतु मैंने धन निर्गत किया है।



✍️आकाश गोयल




टिप्पणियाँ