खबरें

वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों से कहा- फिल्ड पर जाएं, तो बस इस बात रखें ख्याल।












कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन दोनों ही आये दिन कड़े कदम उठा रहे हैं। इसी चलते वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बढ़ते संक्रमण को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। बता दें पेशकार संजय श्रीवास्तव के कोरोना से निधन होने पर दुख जाहिर करते हुए उन्होंने वायरलेस सेट से मातहतों को संबोधित किया और कोरोना संक्रमण से बचाव के के लिए कुछ ज़रूरी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि यह समय पुलिसकर्मियों के लिए अत्यंत चुनौती भरा है। उन्हें फील्ड में रहने के साथ दायित्वों का निर्वहन भी करना है। 

इन बातों का रखें ध्यान

देश भर की जनता की सेवा करते हुए पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन तभी कर पाएंगे जक सुरक्षित रह सकेंगे। पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मियों का भी सुरक्षित रहना ज़रूरी है। सुरक्षित रहने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी होंगी जो बहुत आसान हैं।

👉सबसे पहली सावधानी है कि अब वे एक नहीं बल्कि दो मास्क लगाकर फील्ड में निकलें। जिससे वह संक्रमण रोकने में अधिक कारगर होंगे। 

👉सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी अधीनस्थों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। जिन्हें पहली और दूसरी डोज नहीं लगी है प्राथमिकता के आधार पर उन्हें लगवाएं।

 👉प्रत्येक थाने पर कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां तीन चीजें रखना चाहिए, सैनिटाइजर, पल्स आक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर। इससे संक्रमण का पता लगा सकते हैं।

👉कोविड -19 बीमारी को नियंत्रित करने का सबसे कारगर तरीका है उसे समय रहते पता करें यानी इसके प्रारम्भिक लक्षणों को पकड़ लेना । सामान्यतया यह बीमारी सामान्य सर्दी जुकाम की ही तरह है, अगर इसमें चूक हो जाये तो ये चूक बहुत भारी पड़ती है।

👉फोर्स में बहुत सारे साथी पान और गुटखा खाने के शौकीन हैं तो उसे छोड़ दें।

👉गर्मी धीरे - धीरे बढ़ रही है इसलिए पानी की खपत अच्छी रहनी चाहिए। अपने शरीर को हमेशा हाइड्रेंट करके रखना चाहिए। इसके लिए सभी साथियों से अपील है कि अपने साथ पानी की बोतल रखें।

👉गर्मी के सीजन में एक और महत्वपूर्ण तत्व है जो शरीर को स्वस्थ रखता है वह है विटामिन सी । विटामिन सी के बहुत आसान श्रोत है नीबू का पानी या शिकंजी । यह बहुत अच्छा विटामिन सी का श्रोत होता है और इसी के साथ मौसमी फल जैसे संतरा या खट्टे फलों का सेवन अपने डायट में शामिल करें ।

👉साथियों चूंकि हमारे वाहन क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हैं इसलिए उसका सेनेटाइजेशन नियमित रूप से होता रहे। यह प्रत्येक चालक की जिम्मेदारी होगी। ड्यूटी में जाने से पहले आपने वाहन को सेनेटाइज करें। रोटेशन के अनुसार सभी थानों का फायर सॢवस के विभाग से सेनेटाइजेशन कराना सुनिश्चित करें।

👉आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है। पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने की जरूरत है।

👉आक्सीजन की किल्लत और अन्य महत्वपूर्ण दवाएं जो की इस महामारी में अचानक कम हुई है या उनकी सप्लाई बाधित हुई है क्योकि यह भी देखना जरूरी है कि कहीं इसकी कालाबाजारी तो नहीं हो रही है। इसको रोकने के लिए जो भी कदम उठायेंगे हम उनके साथ हैं।

👉सरकारी या प्राइवेट सभी हास्पिटल के सुरक्षा की भी जिम्मेदारी पुलिस की है। इस संबंध में हमने अपने डीसीपी को चिट्ठी लिखी है और खुशी है कि हमारे डीसीपी ने शिफ्टवार ड्यूटी लगाई है।

👉जिन क्षेत्र में अंतिम संस्कार के घाट है वहां के प्रभारी निरीक्षक और डीसीपी की जिम्मेदारी होगी कि अंतिम संस्कार के घाटों पर किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो।

टिप्पणियाँ