सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित किया, नोटिफिकेशन हुआ जारी।
संघ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने कोविड -19 मामलों के बढ़ती संख्या को देखते हुए 27 जून को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस प्रकार स्थगित की गई परीक्षा अब 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र जमा किए हैं, उन्हें अपडेट प्राप्त करने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
तीन चरणों मे होती है ये परीक्षा-प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। इसके जरिए IAS, IPS, IFS और IRS के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
आयोग ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक नोटिस में कहा, "सिविल सर्विसेज (प्री) परीक्षा, 2021 (27.06.2021 को होने वाली परीक्षा) स्थगित कर दी गई है और अब इसे 10.10.2021 को आयोजित किया जाएगा।"
जिन उम्मीदवारों ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन पत्र जमा किए हैं, उन्हें UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है ताकि परीक्षा में नवीनतम अपडेट प्राप्त कर सकें।
इससे पहले, आयोग ने कोविड -19 मामलों में तेजी के कारण सिविल सेवा परीक्षा, 2020 (26.04.2021 से 18.06.2021 तक) के साक्षात्कार स्थगित कर दिए थे। हालांकि, साक्षात्कार की नई तिथियां नियत समय में सूचित की जाएंगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें