खबरें

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इलेक्शन कमीशन का फैसला स्वीकार किया। लेकिन न्यायालय का करेंगी रुख।


इलेक्शन कमीशन ने सुवेंदु अधिकारी को विजयी घोषित किया इलेक्शन कमीशन के अनुसार भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने टी0एम0सी0 की ममता बनर्जी को 1957 वोट से हराया। ममता बनर्जी ने बोला मैं इलेक्शन कमीशन का फैसला स्वीकार करती हूं। लेकिन मैं न्यायालय का रुख करूंगी।क्योंकि मुझे मेरी जीत की खबर मिली थी। मेरी जानकारी के अनुसार परिणामों की घोषणा के बाद कुछ हेरफेर किया गया है और मैं उन का खुलासा करूंगी।इसके लिये मैं न्यायालय का रुख करूंगी। जबकि इलेक्शन कमिशन की साइट पर नजर डाली जाए तो अभी 7:14PM समय तक 9 राउंड तक की ही गिनती नंदीग्राम में हुई है।






 


टिप्पणियाँ