सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
डोमिनिका कोर्ट ने डोमिनिका सरकार द्वारा मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक।
डोमिनिका कोर्ट ने डोमिनिका सरकार को मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण करने से रोक दिया है और पुलिस से उसे कानूनी सलाह के लिये वकील से मिलने की अनुमति देने को कहा है। चोकसी के वकील ने कहा कि, वह (मेहुल चोकसी) एक एंटीगुआन नागरिक है, भारतीय नागरिक नहीं है। चोकसी के वकील का कहना है कि पुलिस अभी भी उन्हें उनके मुवक्किल चोकसी से मिलने नहीं दे रही है। चोकसी के वकील ने डोमिनिका में मेहुल चोकसी के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है और कोर्ट से चोकसी को संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखे जाने की जानकारी देते हुए,चोकसी को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिये उससे मिलने की अनुमति मांगी है।
मामले की सुनवाई अब स्थानीय समयानुसार आज 28.05.2021 सुबह नौ बजे होगी।
डोमिनिका में चोकसी के वकील ने कहा कि हर्ड एंटीगुआन प्रधानमंत्री का कहना है कि उन्होंने डोमिनिकन प्रधानमंत्री को चोकसी को भारत भेजने का निर्देश दिया क्योंकि अगर उन्हें एंटीगुआ लौटा दिया जाता है, तो उन्हें संवैधानिक सुरक्षा का अधिकार होगा।। यह मानव और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। उनका मानना है कि लोग यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह अपने परिवार सहित किसी से भी बात न करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें