कोरोना संक्रमित सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खान की तबीयत स्थिर।लखनऊ मेदान्ता हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दी जानकारी।
कोरोना संक्रमित सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खान का ऑक्सीजन स्तर कुछ कम होने की वजह से ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उपचार चल रहा है। जबकि आजम के बेटे अब्दुल्लाह की सेहत ठीक है। सीतापुर जेल में बन्द आजम खान की तबीयत बिगड़ने पर वहां के प्रशासन ने उन्हें व उनके बेटे अब्दुल्लाह को रविवार की रात लखनऊ के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें