सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बंगाल में हिंसा की कई खबरें व वीडियो सामने आने के बाद कल 4 मई से दो दिन के बंगाल दौरे पर जाएंगे।
बंगाल में कल चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद टीएमसी की सरकार बनना निश्चित हो गया है। ममता बनर्जी 5 मई 2021 को शपथ ग्रहण लेंगी। लेकिन वर्तमान समय में टी0एम0सी सरकार की संरक्षण में चल रही हिंसा का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कल 4 मई से दो दिन के बंगाल दौरे पर जाएंगे। वहाँ वे हिंसा से प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। बंगाल में टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं से घरों में तोड़फोड़ करने व भाजपा कार्यालय में आग लगाने और मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कल से 2 दिन के बंगाल दौरे पर जाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें