सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
तृणमूल कांग्रेस के नेता को बदमाशों ने मारी गोली।
 |
| @CanStockPhoto.com |
बंगाल के हुगली जिले में बदमाशों ने मारी गोली।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में मंगलवार को अज्ञात उपद्रवियों ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता पर हमला कर गोली मार के घायल कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब वह एक स्थानीय बाजार में सब्जी खरीद रहे थे। स्थानीय चिकित्सालय ने बंसबेरिया नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य नियोगी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोलकाता रैफर कर दिया।
भाजपा ने दावा किया कि यह घटना सत्ताधारी दल के अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा है। इन आरोपों से इनकार करते हुए तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने कहा, 'यह हमला भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया, जिसमें तृणमूल पार्टी के कुछ गद्दारों ने साथ दिया, जिनका हाल में हुए चुनावों के दौरान पर्दाफाश हुआ था।
इस घटना के विरोध में बंसबेरिया इलाके में कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस को तैनात कर आगे की जांच की जा रही है, बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें