खबरें

भारतीय सशस्त्र बल ने संभाला मोर्चा। वाराणसी के बनारस में 750 बेड के अस्थायी हिंदू विश्वविद्यालय कोविड अस्पताल के 250 बेड का कर रहे संचालन।





जैसा कि आज ही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित पंडित राजन मिश्र कोविड अस्पताल पहुँच अस्थायी कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। 

देश मे इस समय कोरोना महामारी के चलते चिकित्साकर्मियों की काफी कमी है। ऐसे में भारतीय सशस्त्र बल जिस प्रकार दुश्मनों से लोहा लेते है। उसी प्रकार कोरोना महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में एकजुट हो कर आगे आए हैं। BHU के 750 बेड का अस्पताल स्थापित किया गया है। सशस्त्र बल के चिकित्सा कर्मियों द्वारा इस समय 250 ICU बेडो का संचालन किया जाएगा। जल्द ही और अधिक सशस्त्र बलों के चिकित्सा कर्मियों को BHU के बने अस्थायी अस्पताल में चिकित्स्कीय कार्य हेतु अन्य जगहों से स्थानांतरित किया जाएगा। 

टिप्पणियाँ