सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से जवान शहीद हो गया है। घटना कुटरू इलाके की है। घटना के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। जिले के एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों का पैर बम पर पड़ गया। नक्सली अक्सर ऐसे इलाकों में बम प्लांट करते हैं, जहां हमेशा जवानों की आवाजाही होता है।
इसके पहले सिलगेर में पुलिस कैंप पर हमला हुआ है। आईजी ने कहा कि कैंप पर हमला नक्सलियों ने किया है। जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की है। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। आईजी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
बीते दिनों से बीजापुर के सिलगेर में सेना एक नया कैंप तैयार कर रही है। जिसका विरोध वहां के स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा है। इलाके के ग्रामीण 2 दिनों से कैंप के विरोध में डटे हुए हैं आईजी ने कहा कि नक्सली ग्रामीणों की आड़ लेकर कैंप का विरोध कर रहे हैं। नक्सली यहां कैंप स्थापित नहीं होने देना चाहते। इसी विरोध के बीच सोमवार को नक्सली हमला और क्रॉस फायरिंग हुई है। जिसमें 3 लोगों की जान गई है।
बस्तर आईजी ने बताया कि सिलगेर कैंप बासागुड़ा से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सिलगेर में जवानों के लिए नए कैंप की स्थापना की गई है क्योंकि ये इलाका नक्सलियों से घिरा हुआ है। सोमवार को कैंप पर कुछ नक्सलियों ने हमला किया। जिसके जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की। आईजी ने कहा कि ये नक्सल प्रभावित इलाका है। इसलिए नक्सली कैंप के विरोध में माहौल बना रहे थे। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद जानकारी के मुताबिक तर्रेम थाना क्षेत्र के सिलगेर में फोर्स के बेस कैंप का विरोध करने भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हैं। इस दौरान क्रॉस फायरिंग हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें