👇👇 महत्वपूर्ण खबरें👇👇
👉 केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय:-अब तक 18-44 साल की उम्र के 42 लाख से ज़्यादा लोगों को कोविड की वैक्सीन लगाई गई है।
👉दिल्ली- तिहाड़ जेल में कैदी की हत्या से हड़कंप, जमानत मिलने के एक दिन पहले हत्या, जेल में कैदी की हत्या पर परिजनों का हंगामा, जेल में हुई हिंसा के दौरान मारा गया कैदी।
👉 दिल्ली- कोरोना की वैक्सीनों को लेकर SC में याचिका, टीकों के डाटा में पारदर्शिता की मांग की गई, डॉ. जैकब पुलियेल ने दाखिल की है याचिका।
👉मुरादाबाद- महिला अपराधी ने साथियों संग की हत्या, 2 महीने की मासूम के पिता की हत्या की, मासूम का सौदा करने के बहाने बुलाया था, पैसे देने के बहाने बुलाकर हत्या की, हत्या करने के बाद शव नहर में फेंका, महिला अपराधी मुमताज ने साथियों संग की हत्या, थाना डिलारी पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट किया।
👉मेरठ- बागपत में कफन चोरों के गैंग का मामला, बीजेपी नेताओं के दबाब में जांच ट्रांसफर, एडीजी ने हापुड़ एएसपी को सौंपी जांच, बीजेपी नेता अमित राणा ने की शिकायत, आरोपी के परिवार को लेकर आए थे नेता, एडीजी से की गई थी केस की शिकायत, इस्तेमाल कफन को फिर से बेचते थे चोर, बागपत पुलिस का गुडवर्क सवालों में घिरा।
👉बलिया- गंगा नदी में शवों के मिलने का सिलसिला जारी, दिल को दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ, वीडियो में 2 शवों को कुत्ते नोचते दिखाई दिए, गांव वालों की सूचना पर पहुंचे SDM और पुलिस, शव मिलने पर पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार, फेफना के सागरपाली गांव के पास घाट का मामला।
👉 ललितपुर- गौना रेंज में धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे पेड़, वन माफिया खुलेआम कर रहा अबैध कटान, मशीनों से दिन-रात काटे जा रहे हरे पेड़, कई शिकायतों के बाद भी मौन है विभाग, गौना रेंज बनियाना के पास सकतू का मामला।
👉ललितपुर- आधा दर्जन लोगों ने 2 महिलाओं को पीटा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल, पीड़ित महिलाओं ने थाने में की शिकायत, दरवाजे पर गाड़ी खड़ी करने पर हुआ विवाद, नाराहट थाना के मकरीपुर गांव का मामला।
👉 जौनपुर- संदिग्ध हालत में 3 युवकों की मौत से हड़कंप, 24 घंटे में तीन युवकों की हुई मौत, एक सफाईकर्मी समेत 3 युवकों की मौत, कोरोना संक्रमण से मौत होने की आशंका, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी, खेतासराय के महरौडा गांव का मामला।
👉ललितपुर- अवैध शराब के खिलाफ आबकारी को सफलता, स्पिरिट से बनी शराब समेत 3 कारोबारी अरेस्ट, मौके से मुख्य सरगना हुआ फरार, अवैध शराब के रैपर,समेत उपकरण बरामद, महरौनी के कुरारा नहर के पास का मामला।
👉बरेली- जिले में 221 नए कोरोना के मामले मिले, 1 महीने बाद 300 से कम आए पॉजिटिव केस, जिले में कोरोना केसों की संख्या 41652, कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 9441, कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 242 पहुंचा।
👉अम्बेडकरनगर- जिले में 251 नए कोरोना केस मिले, जिले में एक्टिव केसों की संख्या 770, कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 4322, अबतक 102 लोगों की कोरोना से मौत, ग्रामीण इलाकों में मिल रहे ज्यादा केस।
👉आगरा- पिनाहट में सड़क दुर्घटना का मामला, इलाज के दौरान दंपति की हई मौत, बाइक में टक्कर बाद पेड़ से टकराई थी गाड़ी, बसई अरेला के सबोरा पेट्रोल पंप के पास की घटना।
👉 बरेली- बरेली में ब्लैक फंगस का पहला केस मिला, मीरगंज की महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि, लक्षण दिखने पर हायर सेंटर भेजा था सैम्पल, महिला राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती।
👉देवरिया- अस्पताल के ब्लड बैंक में नहीं है ब्लड, ब्लड बैग खत्म होने से गहराया संकट, ब्लड के अभाव में वापस हो रहे मरीज, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक मामला।
👉आगरा- पिनाहट में सड़क दुर्घटना का मामला, उपचार के दौरान दंपति की हुई मौत, बाइक से टकराकर पेड़ से टकराई थी कार, बसई अरेला के सबोरा पेट्रोल पंप के पास की घटना।
👉बाराबंकी- नदी में डूबने से 2 भाइयों की मौत, 2 सगे भाइयों की डूबने से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मवेशियों को नहलाने गए थे दोनों, मोहम्मदपुर खाला के चौकाघाट का मामला।
👉ललितपुर होटल संचालक की गुंडई का वीडियो वायरल, खाने के बिल को लेकर हुआ था विवाद,जमकर चले पत्थर,कुर्सियां,होटल संचालक के गुर्गो ने युवकों पीटा,कुछ लोग गम्भीर घायल, अस्पताल में भर्ती,चौकी तेरईफाटक के दशमेश ज्ञानी ढाबा का मामला।
👉पश्चिम बंगाल: राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित पूर्वी मेदिनीपुर ज़िले के नंदीग्राम गांव का दौरा किया।
👉एटा सीजेएम अमित कुमार का कोरोना से निधन, मेरठ निवासी CJM अमित कुमार का निधन, अभी कुछ दिन पहले एटा आए थे अमित कुमार, इलाज के दौरान CJM अमित कुमार का निधन।
👉 गरीब देशों की चिंता: WHO ने कहा- बच्चों को वैक्सीनेट न करें अमीर देश, ये टीके गरीब देशों को डोनेट करें; महामारी का दूसरा साल ज्यादा खतरनाक।
👉 लखीमपुर खीरी:- महिला की निर्मम हत्या से सनसनी, महिला की पत्थर से कूच-कूचकर हत्या, मायके में रह रही महिला की हत्या, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका, निघासन के महादेव गांव का मामला।
👉 आज कोरोना के केस और कम आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,500 केस आए हैं, कल कोरोना के 8,500 केस आए थे। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 11% हो गई है, कल संक्रमण दर 12% थी। दिल्ली में धीरे-धीरे कोरोना कम हो रहा है: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें