बड़ी खबर:- क्या प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना 2021 के नाम पर ब्लॉग बनाकर किया जा रहा फर्जीवाड़ा, कही आप भी तो नही हुए इस फर्जीवाड़े के शिकार।
प्रधानमंत्री की इस फोटो को लगाकर फर्जी ब्लॉक के माध्यम से जनता के डेटा को चुराने की की जा रही कोशिश।
ब्लॉग लिंक👇
https://pradhanmantri-berozgaari-bhattaa.blogspot.com/?m=1
इस तरह दिखता है यह ब्लॉग
आपको ध्यान रखना है कि इस तरह के किसी भी लिंक पर जा कर फॉर्म को आपको नहीं भरना है। मेरी जानकारी के अनुसार ""भारत सरकार की कोई भी साइट के अंत मे gov.in जरूर होता है।"" अतः किसी भी फर्जी लिंक पर जाने से बचे। जिससे आप का डेटा चोरी ना हो सके।
प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता ब्लॉगपोस्ट.कॉम के नाम से एक ब्लॉग बनाया गया है। इसके ब्लॉग के माध्यम से जनता का डेटा चोरी किया जा रहा है। जब भी कोई इस ब्लॉग के लिंक पे जा कर प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता पाने के लिये फॉर्म को भरेगा, तो उस व्यक्ति की सारी जानकारी ब्लॉगर के पास चली जाएगी।
इस तरह फर्जी तरीके से लोगो का डेटा चुराकर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। जिससे आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है साथ ही कई अपराधिक गतिविधियों में आपके डेटा को प्रयोग किया जा सकता है। जिससे आप की परेशानी बढ़ सकती है।
इस ब्लॉग पर जाने पर जब आप अपने मोबाइल में back जाना चाहेंगे तो आपके मोबाइल स्क्रीन पर लिख कर आएगा " केंद्र सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना में रजिस्टर्ड करके ₹3500 पाने के लिए इस फॉर्म को ठीक से भरें" जो इस 👇 तरह दिखेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें