खबरें

MP:- शिवराज सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता कर कोरोना माहमारी के रोकथाम के तैयारियों की दी जानकारी।





शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि हमारे सभी जनप्रतिनिधियों, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से अब मध्यप्रदेश में परिणाम बहुत अच्छे आ रहे हैं। आज कुल 3,300 पॉज़िटिव केस आये हैं और स्वस्थ होने वालों की संख्या 7,000 से अधिक है। एक्टिव केस घट रहे हैं और पॉज़िटिविटी रेट घटकर 4.2% हो गई है।


हमें #COVID19 की जड़ों पर अंतिम प्रहार करना है क्योंकि हम अनंत काल तक बंद नहीं रह सकते। 31 मई तक हर गाँव, हर ब्लॉक, हर ज़िला अपने आप को कोरोना मुक्त करे। 1 जून से हम सामान्य गतिविधियाँ धीरे-धीरे शुरू करेंगे। बचे हुए पॉज़िटिव केस भी हमें कंटेंन कर नियंत्रित करना है।


मैंने निर्देश दिए हैं कि जितने अधिक से अधिक #COVID19 टेस्ट करना हो करें। टेस्ट करने की कोई सीमा नहीं है। संक्रमण को पकड़ना आवश्यक है जिससे जल्दी से जल्दी संक्रमित का इलाज किया जा सके। हम सभी मिलकर नर्मदापुरम संभाग को कोरोना मुक्त करने के लिए प्रयास करें।


टिप्पणियाँ