खबरें

जब बातों ही बातों में बचा ली गई एक जिंदगी। Love u Zindgi


कल फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई जिसमें एक लड़की को बचाने के लिए सहायता मांगी गई थी। जिसको देखकर पता लगता था कि लड़की डिप्रेशन में है और आत्महत्या करने की तैयारी कर रही है।



इस पोस्ट को राजस्थान से रजनीश जी द्वारा अपने टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस, उत्तर प्रदेश सरकार, योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश पुलिस, डीजीपी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज टीम के विवेक मिश्रा जी सहित उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल सचिन कौशिक जी व कई लोगों से सहायता मांगी थी।  


इसकी जानकारी मिलते ही सबने अपने स्तर से उस लड़की को बचाने का प्रयास शुरू किया।


जब उस लड़की का नंबर उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल सचिन कौशिक जी को मिला, तो उन्होंने उस महिला से लगातार 30 मिनट बात की और बातों ही बातों में उनसे उनका पता पूछ लिया।उन महिला ने बात करने के बाद कौशिक जी से वादा किया है, कि अब वो जीवन में कभी भी ऐसा कदम नहीं उठाएँगी। दूसरी तरफ लखनऊ पुलिस के संपर्क में वो बने हुए थे। जिसके बाद चौकी प्रभारी, उस महिला के घर गए और उन्हें ऐसा ना करने के लिये समझाया और हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

कौशिक जी का उद्देश्य था की उस लड़की को बातों में तब तक उलझा कर रखा जाए जब तक सहायता के लिए पुलिस उनके घर न पहुंच जाए। इसके लिए उन्होंने एसपी जीआरपी आगरा मोहम्मद मुस्ताक जी को इस घटना की जानकारी दी। जिस पर उच्च अधिकारी द्वारा डीसीपी वेस्ट लखनऊ को इस घटना की जानकारी दी गई। जिससे कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उस लड़की के घर भेजी जा सके जिससे काउंसलिंग कर उसे समझाया जा सके। बीच बीच मे कौशिक जी लड़की को मोटिवेट करते रहे। इस बीच पता मिलने पर लखनऊ पुलिस ने उस लड़की के घर पहुँच कर उससे बात की और उसे समझते हुए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।उस लड़की ने पुलिस से वादा किया कि, वो जीवन में कभी भी ऐसा कदम नहीं उठाएँगी। अपने इस उद्देश्य में कौशिक जी सफल हुए।

मैं दिल से धन्यवाद कहना चाहूंगा ऐसे लोगों का जो एक दूसरे को जानते भी नहीं पर एक दूसरे की सहायता करने के लगे हुए हैं। सचिन कौशिक जी जनता की सहायता करने के लिए जाने जाते हैं काफी समय से आपके द्वारा रक्तदान व प्लाज्मा दान के साथ ही अन्य प्रकार की सहायता के लिए अनवरत प्रयास किए जाते रहे हैं जिससे अब तक काफी लोगों का जीवन बचाया जा सका है।

ऐसे ही विवेक जी की टीम प्रयागराज अनवरत अपने प्रयास से हर जगह लोगों की सहायता कर रही है चाहे वह ऑक्सीजन, दवाई, प्लाज्मा या रक्त दान करना, अस्पताल में मरीज को भर्ती कराना आदि।

मैं समाजसेवी रजनीश जी, विवेक जी व कौशिक जी सहित उन सबका आभारी हूँ। जो अपने जीवन के पथ पर इस पुनीत कार्य में लगे हुए है।

टिप्पणियाँ