खबरें

 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। शैक्षिक संस्थाओं में  ऑनलाइन क्लास का संचालन प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। 








👉प्रदेश में लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को 24 मई 2021 सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक बढ़ाया गया।



👉कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों में गरीबों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय एवं पात्र ग्रहणी श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को 3 माह के लिए प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं तथा 2 किलो चावल निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, इससे प्रदेश के लगभग 15 करोड़ जनसंख्या लाभान्वित होगी।



👉शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेडी, खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा, ई-रिक्शा चालक, पल्लेदार सहित नाविकों, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि जैसे परंपरागत कामगारों को 1 माह के लिए ₹1000 का भरण पोषण प्रदान किए जाने का निर्देश दिया गया। इससे लगभग एक करोड़ गरीबों को राहत मिलेगी।



👉प्रदेश के सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दो योजनाएं संचालित हो रही हैं:- दुर्घटना में दुर्भाग्यवश किसी श्रमिक की मृत्यु आस्था दिव्यांगता हो जाने पर ₹200000 का सुरक्षा बीमा कवर तथा ₹500000 तक के स्वास्थ्य बीमा कवर की व्यवस्था इन योजनाओं के माध्यम से की गई।



👉बेसिक शिक्षा को छोड़कर अन्य सभी स्तर की शैक्षिक संस्थाओं में 20 मई 2021 से ऑनलाइन क्लास का संचालन प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
 

टिप्पणियाँ