खबरें


मास्को ओलंपिक में भारत को  गोल्ड मेडल दिलाने वाले, हाकी खिलाड़ी रवींद्र पाल सिंह का कोरोना से हुआ निधन।




खेल मंत्री किरण रिजिजू ने रविंद्र पाल की मौत की खबर ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा, "मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि श्री रविंदर पाल सिंह जी कोरोना से जंग हार गए हैं। उनके निधन के साथ भारत ने हॉकी टीम का एक गोल्डेन मेंमबर खो दिया, जिसने 1980 के मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय खेलों में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति।"

परिवारिक सूत्रों के अनुसार रवींद्र की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी और गुरुवार को वे नॉन कोविड वॉर्ड में शिफ्ट हो गए थे। लेकिन शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।

मास्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य 65 वर्षीय रविंद्र पाल सिंह का रोना संक्रमण बीमारी के कारण विवेकानंद अस्पताल में ली अंतिम सांस।

रवींद्र पाल आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। परिवार ने इसके लिये मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा था। हॉकी संघ ने आर्थिक तंगी  के कारण इलाज के लिये 500000 रु देने की बात कही थी।



ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी श्री रविंद्र पाल जी के निधन पर खिलाड़ियों ने आज उनकी मृत्यु की खबर मिलने पर अपने अपने घरों में उनके दिव्यंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जिसमे अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी श्री गोपाल जी, अनिल शर्मा एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी आशीष ने अपने घरों से श्रद्धांजलि अर्पित कि।


टिप्पणियाँ