नेशनल एकेडमी ऑफ डेयरी साइन्स, इंडिया, के ऑनलाइन दीक्षान्त समारोह में बीएचयू के प्रोफेसर हुए सम्मानित।
नेशनल एकेडमी ऑफ डेयरी साइन्स, इंडिया, के दीक्षान्त समारोह में कृषि विज्ञान संस्थान,बीएचयू के प्रो. राकेश सिंह, विभागाध्यक्ष, कृषि अर्थशास्त्र विभाग एवं प्रो. डी. सी. राय, विभागाध्यक्ष, फूड एवं डेयरी विज्ञान विभाग, को वर्ष 2019 के लिए एकेडमी के फेलो सम्मान से नवाजा गया। ये दीक्षान्त समारोह ऑनलाइन आयोजित किया गया। ये पहली बार है जब कृषि विज्ञान संस्थान से दो आचार्यों को ये प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। ये सम्मान उन्हें पिछले तीन दशक में शिक्षा एवं अनुसंधान में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें