सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
चक्रवाती तूफान यास ने दी दस्तक।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों में यह उत्तर-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ेगा। यह यास तूफान उष्णकटिबिंधीय डिस्टर्बेंस की वजह से पैदा हुआ है। इसके लिये विभाग की तरफ से चेतावनी भी जारी की गई है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान 24 मई 2021 से शुरू हुआ है जिसके 27 मई 2021 तक रहने की संभावना है। इस समय चक्रवाती तूफान यास बंगाल की खाड़ी में स्थित है।
इस तूफान की रफ्तार 100 km से लेकर 200 km प्रति घंटे रहने की संभावना है। इस तूफान से निपटने के लिये कई टीमें लगी हुई है।
इसके कारण कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है या फिर तेज हवाएं चल सकती है। इसका असर पश्चिम बंगाल के दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम इलाके से लेकर झारखंड में यह उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी इलाके को छोड़कर पूरे राज्य में व बिहार और उत्तर प्रदेश की दक्षिणी सीमा और छत्तीसगढ़ के उत्तर-पूर्वी सीमा व उत्तर-उत्तर पश्चिम के मैदानी राज्यो में भी होगा।
वाराणसी में भी इस तूफान के आने की संभावना है। जिसके लिये मौसम विभाग ने 26 व 27 मई 2021 के लिये चेतावनी जारी करते हुए, दिशानिर्देश जारी किए है।
चक्रवाती तूफान याक /दिनांक 25 मई, 2021(सू0वि0)
26 व 27 मई, 2021 के मध्य गर्जन के साथ बिजली चमकने एवं तेज हवा चलने की सम्भावना के दृष्टिगत क्या करें और क्या न करें, आवश्यक सावधानियां बरतें
चक्रवात से सम्बन्धित किसी नुकसान की सूचना, चक्रवात से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने तथा सहायता हेतु 0542-2221937, 2221939, 2221941, 2221942, 2221944 एवं टोल फ्री नंबर-1077 नम्बरों पर सम्पर्क करें।
वाराणसी। भारत मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा आगामी 26 व 27 मई, 2021 के मध्य गर्जन के साथ बिजली चमकने एवं तेज हवा चलने की सम्भावना व्यक्त की गयी है, जिसका असर जनपद वाराणसी में भी देखने को मिल सकता है। उक्त के दृष्टिगत आम-जनमानस हेतु आवश्यक है कि आंधी तूफान/चक्रवात से पहले क्या करें आदि की जानकारी हो। शांत रहें, घबराएं नही व अफवाहों पर ध्यान न दें। सम्पर्क क्षेत्र में बने रहने के लिए अपने मोबाइल फोन चार्ज रखें, मोबाइल एसएमएस का इस्तमाल करें।
मौसम की अद्यतन जानकारी के लिए रेडियो सुनें, टीबी देखें व समाचार पत्र पढ़ें। अपने जरूरी कागजात व कीमती सामान एक जलरोधक थैले में रखें। एक आपदा किट अवश्य तैयार रखें, जिसमें सुरक्षित रहने का आवश्यक सामान हो। बच्चों हेतु पूर्व में ही दूध एवं दवा का प्रबंध करे। बुजुर्ग या घर में कोई बीमार हो तो उसकी दवा का प्रबंध पूर्व में ही कर लें। टार्च एवं सोलर लाइट घर में अवश्य रखें।यदि आपका घर असुरक्षित है, तो आंधी तूफान/चकवात से पूर्व किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।अपने घरों, इमारतों को सुदृढ़ करें, जरूरी मरम्मत कराएं व नुकीलें सामान को खुला न छोड़ें। मवेशियों व पशुओं की सुरक्षा के लिए उन्हें असुरक्षित स्थान पर बांधकर न रखें।
आंधी तूफान/चक्रवात के दौरान यदि आप घर के अन्दर हैं तो बिजली का मेन स्विच व गैस सप्लाई तुरंत बन्द कर दें। दरवाजे एवं खिड़की बन्द रखें।
उबला हुआ या क्लोरीनयुक्त पानी ही पिएं। सिर्फ अधिकारिक चेतावनी पर ही विश्वास करें एवं अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलायें। आंधी तूफान/चक्रवात के दौरान यदि आप बाहर हैं, तो क्षतिग्रस्त इमारत में न जाएं। बिजली के खम्भों, तारों व दूसरी नुकीली चीजों से बच कर रहें।
जल्द से जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच कर आश्रय लें।
नाविक /मछुआरे खराब मौसम होने पर नदी में नाव को न ले जायें और न ही स्वयं नदी में जायें। नावों को सुरक्षित जगह पर बॉध कर रखें। चक्रवात से सम्बन्धित किसी नुकसान की सूचना, चक्रवात से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने तथा सहायता हेतु 0542-2221937, 2221939, 2221941, 2221942, 2221944 एवं टोल फ्री नंबर-1077 नम्बरों पर सम्पर्क करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें