खबरें

ऑक्सीजन सिलेंडर कालाबाजारी करने के आरोप में A2Z चैनल एमडी अस्वनी जैन सहित 4 लोगों को कानपुर क्राइम ब्रांच ने भेजा जेल।







कानपुर- क्राइम ब्रांच सहित पनकी पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी।

कानपुर क्राइम ब्रांच और पनकी थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया।

भारत A2Z चैनल का एम डी अस्वनी जैन व अन्य 3 व्यक्तियों द्वारा कोरोना महामारी में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही थी। डीएसपी वेस्ट ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया पकड़े गए चारों लोग मेरठ से 2 महीने पहले 80 से 90  सिलेंडर लाए थे। बड़े सिलेंडर को ₹55000 में और छोटे को 35000 रु से 40000 रु में बेचते थे। इस कोरोना महामारी में अधिक दाम पर सिलेंडर बेचकर लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर लगातार नए जरूरतमंद लोगों से सौदा कर रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली और संयुक्त टीम ने चारों लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार बड़े सिलेंडर छह छोटे सिलेंडर और एक वैगनआर कार सहित पत्रकारों के आई कार्ड भी बरामद किए, डीएसपी का कहना है मामले की छानबीन चल रही है कि इनके तार कहां कहां तक जुड़े है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अश्विनी जैन पुत्र राकेश कुमार जैन नि0 21 M/12 दबौली थाना गोविन्द नगर , कानपुर नगर, उम्र 32 वर्ष
2. ऋषभ जैन पुत्र राकेश कुमार नि0 उपरोकत , उम्र 26 वर्ष
3. प्रदीप बाजपेयी पुत्र कृष्ण मुरारी बाजपेयी नि0 10 जी करई बर्रा कानपुर नगर, उम्र 24 वर्ष
4. अभिषेक तिवारी पुत्र वीरेन्द्र तिवारी नि0 705 करई बर्रा , कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष(AtoZ के कैमरामैन)
बरामदगी-
1. 4 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर 
2. 6 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर
3. घटना में प्रयुक्त मारुती वैगन-आर नं0- UP78GA8751
4. पत्रकारों के आई-कार्ड
कार्याकारी टीम-  क्राइम ब्रांच टीम व थाना पनकी पुलिस टीम

टिप्पणियाँ