सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
52 लाख कर्मचारियों करना होगा इंतजार, इस कारण महंगाई भत्ते में हो रही देरी।
कोरोना संक्रमण के कारण निर्मित हुई विपरीत परिस्थितियों के चलते एक बार फिर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अटक गया है। केंद्र सरकार ने बीते डेढ़ साल से महंगाई भत्ते को जारी करने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में महंगाई भत्ते की करीब तीन किस्तें अटकी हुई है और जब भी इन्हें जारी किया जाएगा तब एरियर मिलने से सैलरी में बड़ा उछाल आ सकता है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता रिलीज करने की पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण मोदी सरकार ने इसपर रोक लगा दी। कर्मचारी संगठनों ने फाइनेंस मिनिस्ट्री से बातचीत के बाद कहा कि अब सरकार जून में इसका ऐलान करेगी। National Council (Staff side) के सचिव और AIRF के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने बताया है कि संगठन लगातार पर्सनल डिपार्टमेंट (DoPT) के संपर्क में है।
Covid 19 के कारण सरकार की पूरी योजना प्रभावित हुई है, इसलिए सभी मामलों को जून तक के लिए टाल दिया गया है। DA में बढ़ोतरी का ऐलान अप्रैल या मई में होना था, जिसे अब टालकर जून कर दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें