खबरें

 

MP:- शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधते सोनिया गांधी से पूछी ये बात। 







मध्यप्रदेश में हमने जनता के सहयोग से #COVID19 संक्रमण की दर को लगभग नियंत्रित कर लिया है। स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज 7,000 से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि नए पॉज़िटिव केस 2,936 आये। पॉज़िटिविटी रेट घटकर 4.2% हो गया है, लेकिन हमें सतर्क रहने की ज़रूरत है।


एक तरफ सरकार जनता के सहयोग से #COVID19 संक्रमण को नियंत्रित करने की कोशिश में लगी है,पीड़ित परिवारों की सेवा में लगी है,वहीं कांग्रेस आग लगाने की तैयारी में लगी है। कमलनाथ जी जवाब दें,इस समय जब साथ मिलकर लड़ने का है,आप मौत का उत्सव मना रहे हैं। आप प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं।


यह युद्ध का समय है और युद्ध के समय जनता का साथ देने की जगह, सरकार के साथ खड़े होने की जगह आप कैसे भी अराजकता का तांडव हो इस प्रयास में लगे हुए हैं!
मैं मैडम सोनिया गांधी से पूछता हूँ, क्या आप कमलनाथ जी के आग लगाने वाले बयान से सहमत हैं?क्या आपकी सहमति से उन्होंने यह बयान दिया?


टिप्पणियाँ