सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
उत्तर प्रदेश सरकार के होम आइसोलेशन के दावे हुए फुस। लखनऊ में 3 लोगों की होम आइसोलेशन में मौत।
लखनऊ के कृष्णानगर में दो घरों में मिले 3 शव।लखनऊ के कृष्णा नगर के D-1 ब्लॉक में मिला एक शव जो आइसोलेशन में रह रहे विवेक शर्मा का था। 35 साल के विवेक कोरोना संक्रमित थे ,घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस। कृष्णानगर के ही C ब्लॉक में पिता व पुत्र का घर से मिला शव,आइसोलेशन में रह रहे 60 वर्ष के अरविंद गोयल व उनके 25 वर्षीय बेटे आशीष गोयल की हो गई मौत, दिव्यांग पत्नी 3से 4 दिन तक रही पति और बेटे के शव के साथ। किसी को सुनाई ना दी अरविंद गोयल के पत्नी की आवाज। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना, दरवाजा तोड़ शवों को बाहर निकाला गया।दिव्यांग पत्नी को भेजा गया अस्पताल।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें