मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीते हुए दलों को दी बधाई व कही यह बात।video
असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में जो दल जीते हैं, मैं उनको और उनके नेताओं को बधाई देता हूँ। मुझे विश्वास है कि वो अपने प्रदेश की जनता की सेवा केंद्र के साथ मिलकर बेहतर तरीके से करेंगे और विशेषकर #COVID19 के संकट से जनता को मुक्त कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के प्रति इन चुनावों में जनता का विश्वास, प्रेम और श्रद्धा बढ़ी है व पार्टी और मजबूत हुई है। हमने असम में शानदार वापसी की है और पहले से ज़्यादा सीटें लेकर सरकार बनाई है। पुडुचेरी में पहली बार एनडीए की सरकार बन रही है।
पश्चिम बंगाल में तीन सीट से 76 सीट होना अपने आप में चमत्कार है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन और राज्यों के प्रभारियों के परिश्रम से हमें शानदार सफलता हासिल हुई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें