बिना अनुमति लिये 3 सिपाही दूसरे सिपाही की शादी में वाराणसी चले गए। मिली अनोखी सजा।
बिना अनुमति लिये 3 सिपाही दूसरे सिपाही की शादी में दावत उड़ाने वाराणसी चले गए। 29.04.2021 को का0 लक्ष्मी नारायण, का0 अनिल यादव, का0 आसुतोष यादव जो कि थाना गोमती नगर, लखनऊ में तैनात है। उच्चाधिकारियों से बिना अनुमति लिये दूसरे का0 ओमकार पटेल की शादी में सम्मिलित होने वाराणसी चले गए।
जांच उपरांत अनुशासनहीनता पाए जाने पर तीनों सिपाहियों को कल दिनांक 28 मई 2021 को रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ में सुबह 6:00 बजे पांच 5 किलोमटर की दौड़ लगानी पड़ेगी। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर को निर्देशित किया गया है कि का0 लक्ष्मी नारायण, का0 अनिल यादव, का0 आसुतोष यादव को कल प्रातः 6:00 रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ भेजना सुनिश्चित करें, जिससे कि यह तीनों सिपाही पांच 5 किलोमीटर की दौड़ लगा सकें और अपनी सजा पूरी करें। अब तीन सिपाही कल पाँच-पाँच किलोमीटर की दौड़ लगाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें