प्रधानमंत्री किसान योजना में 30 जून तक कराएं किसान सम्मान निधि का रजिस्ट्रेशन, 2 महीने में मिलेंगे 4 हजार रुपये।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना में यदि आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो 30 जून से पहले रजिस्ट्रेशन कराकर आप भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। ऐसा करने पर आपके खाते में दो महीने के अंदर 2 किस्तों में कुल 4 हजार रुपए आएंगे।
किसान सम्मान निधि 8वीं किस्त के अंतर्गत हस्तांतरित राशि
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
किसानों की संख्या
हस्तांतरित राशि
अंडमान एंड निकोबार आईलैंड
15857
32642000
आंध्र प्रदेश
4301882
9437854000
अरुणाचल प्रदेश
91811
189014000
आसाम
1246277
4048380000
बिहार
7758514
15795196000
छत्तीसगढ़
2460478
5174490000
दिल्ली
12226
25584000
गोवा
8584
18302000
गुजरात
5479600
11559276000
हरियाणा
1729311
3561590000
हिमाचल प्रदेश
901777
1832414000
जम्मू एंड कश्मीर
855835
1793784000
झारखंड
1388264
2861544000
कर्नाटका
5167535
10652594000
केरला
3339880
6849242000
लद्दाख
16535
33726000
मध्य प्रदेश
8095544
16753310000
महाराष्ट्र
9160108
18920402000
मणिपुर
282506
574982000
मेघालय
8967
18078000
मिजोरम
85662
180476000
नागालैंड
174564
351162000
उड़ीसा
2590315
7204622000
पुडुचेरी
10154
20360000
पंजाब
1756246
3537126000
राजस्थान
6615374
14024320000
तमिल नाडु
3715536
7519080000
तेलंगाना
3542673
7244320000
दमन और दीव
9666
19986000
त्रिपुरा
208075
423616000
उत्तर प्रदेश
22508275
51505252000
उत्तराखंड
825615
1699022000
वेस्ट बंगाल
703955
2815820000
Total
95067601
206677566000
यदि आपका इस योजना में पहले से रजिस्ट्रेशन है और आपको पीएम किसान की 8वीं किस्त नहीं मिली है। तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।
इन नंबरों पर करें शिकायत प्रधानमंत्री किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
प्रधानमंत्री किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
प्रधानमंत्री किसान लैंडलाइन नंबर: 011-23381092, 23382401, 011-24300606, 0120-6025109
ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in
केन्द्र सरकार तीन किस्तों में किसानों को किसान सम्मान निधि का पैसा देती है। हर किस्त में किसानों के खाते में 2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। किसी नए किसान के जुड़ने पर सरकार दो किस्तों की रकम एक साथ पास कर सकती है। ऐसे में अगर आप 30 जून से पहले पीएम किसान योजना में आवेदन करते हैं और आपका आवेदन स्वीकार होता है तो आपको जुलाई और अगस्त दोनों महीनों में 2-2 हजार रुपये मिलेंगे।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर जरूरी है इसके सथ ही आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। हालांकि असम, मेघालय, जम्मू और कश्मीर के किसानों को इससे छूट दी गई है। आप अपने डॉक्यूमेंट्स पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपलोड कर रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
किसी भी सरकारी कर्मचारी या 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं इनकम टैक्स का भुगतान करने वाले किसान भी इससे वंचित होंगे डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील, आर्किटेक्ट, वर्तमान या पूर्व मंत्री, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी, लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को भी इस स्कीम से बाहर रखा गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें