खबरें

इजराइल की राजधानी येरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस ने नमाज पढ़ने  वालों पर किया हमला।








 इजरायली पुलिस ने नमाज पढ़ने वालों पर किया हमला। हराम अल-शरीफ के अंदर इजरायली पुलिस के हमले में कम से कम 53 फिलिस्तीनी घायल होने की खबर है। इजरायल की पुलिस ने पूर्वी यरूशलेम के पुराने शहर के कब्जे को लेकर अल-अक्सा मस्जिद के अंदर शुक्रवार देर रात नमाजियों पर हमला किया। यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद में दाखिल हुई इजरायली पुलिस। पुलिस ने अल-अक्सा के अंदर मस्जिद अल-क़िबलातैन में नमाज पढ़ने वालो पर स्टन हथगोले (इससे किसी की जान नही जाती सिर्फ कुछ समय के लिए व्यक्ति बेहोश हो जाता है।) और रबर की गोलियों से हमला कर दिया, जिसमें युवा फिलिस्तीनियों ने इजरायली सैनिकों पर पथराव और कांच की बोतलों से जवाबी हमला किया।
 हजारों फिलिस्तीनी नमाजी रमजान के अंतिम शुक्रवार को मस्जिद में नमाज पढ़ने को इकट्ठा हुए थे और कई ने फिलिस्तीनियों के समर्थन में विरोध करने के लिए इजरायल के कब्जे वाले इजरायल के कब्जे वाली भूमि पर अपने घरों से बेदखल करने का विरोध किया।

इजरायल और यरुशलम पर फिलिस्तीनियों के बीच सप्ताह भर से चल रहे तनाव के बीच अबतक अल-अक्सा मस्जिद और अन्य जगहों पर पूर्वी यरुशलम पर इजरायल पुलिस के साथ झड़पों में 150 से अधिक फिलिस्तीनी घायल हो चुके है।

वीडियो साभार TRTWORLD

टिप्पणियाँ