सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंस एंड टेली-कंसल्टेशन (SeHAT) ओपीडी पोर्टल' लॉन्च किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंस एंड टेली-कंसल्टेशन (SeHAT) ओपीडी पोर्टल' लॉन्च किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, चिकित्सा का यह ऑनलाइन माध्यम, न केवल दूरदराज के क्षेत्रों तक भी व्यापक पहुंच, बल्कि संपर्क रहित और सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करता है। इससे एक ओर अस्पताल में पर लोड कम होगा और दूसरी ओर मरीज़ भी अधिक आसानी से कंसल्टेशन प्राप्त कर सकेंगे।
वर्तमान में हम जिस दौर से गुजर रहे हैं,निश्चित ही यह हम सबके लिए अप्रत्याशित रहा है। ऐसे कठिन समय के बारे में हमने नहीं सोचा था लेकिन इस दौरान जीवन के अनेक क्षेत्रों में हमने नवीनीकरण और विकास के नए तरीके खोजे हैं आज लॉन्च हो रहा ये पोर्टल इसका बड़ा उदाहरण हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें