सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
टूलकिट मामले में कांग्रेस, बीजेपी के जेपी नड्डा,संबित पात्रा,स्मृति ईरानी समेत 4 नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
भाजपा नेता संबित पात्रा द्वारा राहुल गांधी जो बोलते थे जिस डॉक्यूमेंट के आधार पर बोलते थे। उसको टूलकिट बताते हुए एक वीडियो शेयर किया था।
कांग्रेस ने भाजपा नेता संबित पात्रा द्वारा शेयर किए गए कथित 'टूलकिट' के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए शर्मनाक कदम बताया। कांग्रेस ने कहा की सरकार द्वारा झूठ का सहारा लिया जा रहा है।
गौरतलब है कि भाजपा ने कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया और कहा कि इस संकट काल में विपक्षी दल की 'गिद्धों की राजनीति' उजागर हुई है।
एक 'टूलकिट' का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है। तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में 'अपमानित और बदनाम' करने की कोशश की है।
कांग्रेस ने पात्रा के इन आरोपों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर भाजपा लोगों की मदद करने में इतना समय लगाती तो उन्हें उन लोगों के बारे में झूठ नहीं फैलाना पड़ता, जो लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। कोरोना संकट में देश की मदद करना तो दूर, भाजपा मदद करने वाले लोगों के खिलाफ दुष्प्रचार पर उतर आई है।
भाजपा इस संकट में निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। कांग्रेस द्वारा इस मामले को फर्जी बताते हुए बीजेपी के जेपी नड्डा,संबित पात्रा,स्मृति ईरानी समेत 4 नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने 'टूलकिट' से जुड़े भाजपा के दावे को लेकर पलटवार करते हुए मंगलवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर 'फर्जी टूलकिट' को प्रचारित करने का आरोप लगाया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें