खबरें

👇👇  महत्वपूर्ण खबरें👇👇



👉 दिल्ली - पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 11 बजे जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त, इस अवसर पर VC के जरिए किसानों से बातचीत भी करेंगे पीएम।


👉दिल्ली:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के डीएम से करेंगे संवाद। 18-20 मई के बीच दो ग्रुप में पीएम का संवाद। 19 राज्यों के 100 जिलों के DM के साथ संवाद। बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद। 18 मई को 9 राज्यों के 46 DM के साथ करेंगे बैठक। 20 मई को 10 राज्यों के 54 DM के साथ करेंगे बैठक।


👉वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लॉक पर वैक्सीन लगवाने के लिए लगी भीड़।कोविड गाईडलाइन का नही रखा गया ध्यान। 




👉लालू प्रसाद यादव:-कोरोना और बिहार सरकार में कुछ समानताएँ है, दोनों जन जीवन के लिए ख़तरनाक हैं और दोनों अदृश्य (नज़र नहीं आते) है।


👉लखनऊ:-पशुपालन घोटाले मामले मे गिरफ्तार पूर्व DIG अरविंद सेन ने पत्नी की मृत्यु व परिवार की देखभाल हेतु 2 महीने की ज़मानत की मांग वाली याचिका पर HC में हुई सुनवाई। जस्टिस आलोक माथुर ने 20 मई सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस अभिरक्षा में पत्नी के तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होने के लिए घर जाने की इजाज़त दी। AAG विनोद शाही ने राज्य सरकार की तरफ से रखा पक्ष।


👉मुज़फ्फरनगर--संधावली बाईपास पर बाइक सवार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार हुआ गम्भीर घायल, उपचार के दौरान भर्ती घायल को डॉक्टरों ने किया मृतक घोषित। पुलिस द्वारा जानकारी के अनुसार ट्रक को कब्जे में ले कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


👉मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को बॉम्बे HC ने दी राहत, 20 मई तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई।


👉बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव। 11 मई को लिए गए सैंपल में कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव। बांदा जिला जेल प्रशासन ने जारी की मुख्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट।


👉UP में मौसम विभाग का अलर्ट लखनऊ समेत 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना, 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से चल सकती हैं हवाएं।


👉प्रतापगढ़:- बेखौफ दबंगो ने घर पर चढ़ कर 50 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह मारी गोली, गम्भीर हालत में प्रयागराज रेफर। बाइक सवार 3 दबंगो ने वारदात को दिया आजम, हुए फरार। घर के भीतर से बुलवा कर मारी गोली, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल। पुलिस मामले की जांच में जुटी, बाघराय थाने के ऐमा जाटूपुर का मामला।


👉बुलंदशहर:-युवती के 2 वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, सिस्टम की नाकामी उजागर कर रहे दोनों वीडियो, भाई, जीजा के लिए वेंटिलेटर मांग रही युवती, एंबुलेंस चालक ने युवती से 50 हजार रुपए लिए, बुलंदशहर से अलीगढ़ के लिए 50 हजार रूपए, दूसरे में युवती के भाई,जीजा की हो चुकी है मौत।


👉इज़राइल:-गाज़ा की तरफ से मध्य इज़राइल व दक्षिणी इज़राइल की ओर भारी तादाद में रॉकेटो को छोड़ा गया। तेल अवीव सहित पूरे शहर में बजे उठे सायरन।







👉अमेठी:- जगदीशपुर थाने के सिधियावा गांव में बुधवार शाम पुरानी और चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने इफ्तार पर बैठे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में तीन लोगों को गोली लग गई जबकि हमलावरों ने दो अन्य को लाठी-डंडों से पीट कर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।


👉दिल्ली में ICU बेड नहीं मिलने से  शक्तिमान और महाभारत  फेम मुकेश खन्‍ना की बहन कमल कपूर का कोरोना से हुआ हुआ निधन@AHindinews @aajtak




👉महाराष्ट्र: MIDC इलाके के बोइसर-तारापुर इलाके में एक कंपनी के बाहर खड़े केमिकल टैंकर में आग लग गई। बोइसर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, "जिस भी व्यक्ति की इसमें गलती सामने आती है, उसके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"




टिप्पणियाँ