खबरें

फंगस इन्फेक्शन के लिये 7000रु में तैयार होने वाला एम्फोटेरीसीन बी इंजेक्शन  1200रु में बनकर होगा तैयार।



केंद्रीय मंत्री श्री नितिन की पहल पर वर्धा के जेनेटिक लाइफ सायन्सेस को कोरोना काल में हो रहे ब्लैक फंगस इन्फेक्शन (Mukar Mycosis) के लिये एम्फोटेरीसीन बी इंजेक्शन बनाने की मंजूरी एफडीए महाराष्ट्र से मिली है। 15 दिनों में वर्धा में इसका उत्पादन शुरू होगा।अभी इस कंटेंट वाले एक इंजेक्शन की कीमत सात हजार रुपये है और करीब चालीस से पचास इंजेक्शन एक मरीज को दिये जा रहे है जिस वजह से लोगों को आसानी से मिल नही रहा। वर्धा में बना यह इंजेक्शन 1200 रुपए में मिलेगा। प्रति दिन बीस हजार इंजेक्शन जेनेटिक लाइफ सायन्सेस में तैयार होंगे।

टिप्पणियाँ