सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ट्वीट कर पूछी यह बात।
इस कोरोना कॉल में चिकित्सकीय सामानों की कालाबाजारी जोरों पर है। ऐसे में आकाश दुबे नाम के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसकी फोटो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है।
दिग्विजय सिंह ने पूछा कि👇
''शिवराज जी आप इस 'नर पिशाच' आकाश दुबे को पहचानते हैं ना'' ?
हर प्रदेश की तरह मध्य प्रदेश में भी कोरोना के कहर के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी शुरू हो गई। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन आकाश दुबे की गिरफ्तारी के बाद राजनीति हलचल तेज हो गई।
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पुलिस ने आकाश दुबे नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर निशाना साधा है, दिग्विजय सिंह ने सीएम के साथ आकाश दुबे की फोटो भी शेयर की है।
कांग्रेस के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ आरोपी आकाश दुबे की फोटो शेयर की है ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखा है।👇
शिवराज जी आप इस “नर पिशाच”आकाश दुबे को पहचानते हैं ना? देखते हैं आप क्या कार्रवाई करते हैं स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र का उत्तर नहीं दिया-दिग्विजय सिंह
इसके बाद दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैंने ऑक्सीजन की कमी और उसमें हो रही कालाबाज़ारी का विषय राज्य सभा में 16/09/20 को उठाया था। उस समय स्वास्थ्य मंत्री जी ने इसे संज्ञान में नहीं लिया। मैंने फिर 17/09/2020 को उन्हें पत्र लिखा, वह मैंने फ़ेसबुक पर डाला अवश्य पढ़ें, पत्र का उत्तर नहीं मिला।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें