खबरें

 जब कानपुर के सपा अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की तस्वीर होर्डिंग पर उनसे बिना पूछे ही लगा दी। 




स्थानीय नेताओं ने राजनीति चमकाने के चक्कर मे आज दिन में सुबह-सुबह फिलिस्तीन के समर्थन में एक बड़ी सी होर्डिंग लगा दी। कानपुर के सपा नेता मुनाफुद्दीन, आबिद और जफरखांन के साथ मुनाउद्दीन सपा के विधानसभा छावनी अध्यक्ष हैं बाकी दोनों वार्ड अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हैं। होर्डिंग में इजरायल के सामानों के बहिष्कार की अपील की गई थी। लेकिन इस होर्डिंग के लगाए जाने के बाद खुद स्थानीय जनता ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसमे उनके समुदाय के ही लोगों ने मोहल्ले में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए होर्डिंग उतरवा कर जला दी। कानपुर सपा अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की तस्वीर होर्डिंग पर उनसे बिना पूछे ही लगा दी गई थी।



टिप्पणियाँ