👇👇 महत्वपूर्ण खबरें👇👇
👉भगवान विष्णु की पावन तपोस्थली, सृष्टि का आठवां बैकुंठ, पवित्र चार धामों में से एक भगवान बद्रीनाथ जी के कपाट आज निर्धारित शुभ मुहूर्त में खुल गए हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण की स्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए इस बार चार धाम की यात्रा स्थगित रखी गई है।
👉एस.एन. प्रधान, DG NDRF:-गुजरात की स्थिति अब खतरे से बाहर है। हवा की गति कम हो चुकी है और बारिश भी थोड़ी कम हो चुकी है और शाम तक ये डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा।राजस्थान में थोड़ी बारिश होगी लेकिन खतरा उतना नहीं है। स्थिति अब नियंत्रण में है। कोविड इस बार ज़्यादा खतरनाक है इसलिए ये बहुत जरूरी था कि ऑक्सीजन, जरूरी दवाईयों की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आए। तूफान और कोविड की स्थिति को इसी दौरान मैनेज करना था। कोरोना के मरीज़ों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
👉IMA के वित्त सचिव डॉ. अनिल गोयल :-जो लोग होम क्वारंटीन में हैं वे अस्पताल लेट जा रहे हैं। जो मरीज घर हैं वे नियमित तौर पर कोविड अस्पताल में किसी न किसी छाती के डॉक्टर को दिखाते रहें ताकि शुरूआत में ही उनका ठीक से इलाज किया जा सके। मृत्यु दर अधिक होने का कारण देर से अस्पताल जाना है।
👉गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात प्रभावित राज्यों-राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के प्रशासकों से स्थिति और केंद्र सरकार से मदद की आवश्यक के बारे में जानकारी लेने के लिए बात की।
👉गुजरात: सूरत में कई जगह पेड़ गिर गए, पेड़ों को काटकर रास्ते से हटाया जा रहा है। सूरत में अभी भी तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो रही है। #CycloneTaukte
👉पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल का सुबह 12 बजे कोरोना वायरस से निधन हो गया।
👉ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की। रोहिणी कोर्ट में आज सुनवाई होगी।छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में सुशील कुमार व अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
👉कासगंज:-कानपुर में नहीं आया कोई भी चिकित्सक, जिला अस्पताल में धूल फांक रहे वेंटिलेटर, अस्पताल में धूल फांक रहे 22 वेंटिलेटर, डॉक्टर के ज्वाइन न करने पर भेजी रिपोर्ट, सीएमओ ने शासन को भेजी रिपोर्ट, शासन ने कासगंज के लिए किया था तैनात, जिले में आए दिन गंभीर मरीजों की मौत।
👉जिलाधिकारियों से रूबरू होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में जिलाधिकारियों के साथ बैठक। कोरोना की स्थिति पर पीएम करेंगे बैठक। कर्नाटक, बिहार, असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु। उत्तराखंड, एमपी, गोवा, हिमाचल,और दिल्ली के डीएम शामिल होंगे।
👉आगरा:- खनन के 3 ओवरलोड वाहनों को किया गया सीज, अवैध रूप से चल रहे 3 ओवरलोड वाहन सीज हुए, फतेहपुर सीकरी पुलिस ने की कार्रवाई।
👉दिल्ली:- वैक्सीनेशन में केटेगरी के लिए प्राथमिकता की मांग, दिल्ली HC ने याचिका पर सुनवाई से इंकार किया, याचिकाकर्ता के कहने से प्राथमिकता नहीं दे सकते-HC.
👉लख़नऊ:-12.30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ जाएंगे सूचना निदेशालय, पत्रकारों के वैक्सीनेशन का जायज़ा लेंगे।
👉फिरोजाबाद पेट्रोल पंप पर महिला के साथ अभद्रता का मामला, विरोध करने पर पति की भी जमकर पिटाई की थी, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, 3 दिन बाद एफआईआर दर्ज, कोई गिरफ्तारी नहीं, रामगढ के चनोरा स्थित भगवती पेट्रोल पंप का मामला।
👉उत्तर प्रदेश lके बलिया जिले में पुलिस कर्मियो ने टायर रखकर कोरोना मरीज के शव को जलवाया, हुई कार्रवाई। किया गया ससपेंड।
👉महाराष्ट्र: पुणे के सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन नहीं होने की वजह से वैक्सीनेशन बंद है।
👉जाइडस सिंगल डोज वैक्सीन तीसरे
चरण के परीक्षणों के बाद गेम चेंजर साबित हो सकती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें