खबरें

बंगाल की एक दिहाड़ी मजदूर जो माननीय विधायक बन गई। जानिए कौन ❓





भाजपा ने बांकुरा में चंदना बाउरी को सल्तोरा से टिकट दिया था। 
सल्टौरा सीट से भाजपा की उम्मीदवार चंदना बाउरी, जो सबसे गरीब उम्मीदवारों में हैं। जो कि एक 30 वर्षीय मां है, इनके 3 बच्चे है व पति भी मनरेगा में काम करते है। चंदना बाउरी को भाजपा ने सल्तोरा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी रैली में चंदना बाउरी की कर चुके हैंं तारीफ। पेशे से मनरेगा में मजदूरी करने वाली चंदना बाउरी ने भाजपा के टिकट पर सल्तोरा से चुनाव में खड़ी हुई थी। यहाँ इनका मुकाबला टीएमसी के प्रत्याशी संतोष कुमार मंडल से था। पेशे से पति पत्नी दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं। पति सिर्फ रोजाना सिर्फ 400 रुपए तक ही कमा पाते हैं। चंदना बाउरी ने अपना नामांकन भरते समय चुनाव आयोग को दिए शपथपत्र में अपनी और अपने पति के संपत्ति के रूप में एक झोपड़ी, तीन गाय और तीन बकरी व अपने बैंक खाते में सिर्फ 6335 रुपए व पति के खाते में महज 1561 रुपए जमा है बतायाा था। जबकि अचल संपत्ति के रूप में चंदना बाउरी के पास 31985 रुपए व उनके पति श्रबण के पास 30311 रु की अचल संपत्ति है। चंदना 12वीं तक पढ़ी है और उनके पति 8वीं पास हैं।
भाजपा की सल्तोरा से वर्तमान माननीय विधायक चंदना बाउरी  ने टीएमसी के निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष कुमार मंडल को 4145 वोटोंं के अंतर से हराया। चंदना बाउरी को 91648 कुल मत प्राप्त हुए थे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी टीएमसी के संतोष कुमार मंडल को 87503 मत प्राप्त हुए थे।
 

टिप्पणियाँ