खबरें


हमास ने इज़राइल पर किया हमला। जवाबी हमले में हमास का वरिष्ठ नेता, मोहम्मद अब्दुल्ला फ़ादी मारा गया।

इस बीच इज़राईल के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने आधिकारिक रूप से बयान जारी कर बताया कि शाम 6 बजे हमास और अन्य फिलिस्तीनी आतंकवादी संघटन ने दर्जनों की संख्या में राकेट लांचेरो से हमला किया, जिसमें आम नागरिकों को भी येरुशलम व दक्षिण इजरायली, गाज़ा स्ट्रिप निशाना बनाया गया।


हमास ने इज़राईल समयानुसार शाम 6 बजे इज़राइल पर राकेट दागने शुरू किए।



हमास ने शुरू में कुछ रॉकेट जेरूसलम की ओर व कुछ रॉकेट दक्षिणी  इज़राईल की तरफ दागे।





इसके बाद इज़राईल की सुरक्षा कैबिनेट ने इज़राईली रक्षा बल (IDF) को गाजा पट्टी में हमास पर काउंटर स्ट्राइक की अनुमति दे दी।

मिली जानकारी के अनुसार इज़राइली सेना के इस काउंटर अटैक में हमास का एक वरिष्ठ नेता, मोहम्मद अब्दुल्ला फ़ादी को उत्तरी गाजा में मार गया।




भारत मे जैसे ही इसकी जानकारी हुई। भारतीयों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैशटैग #IndiaStandsWithIsrael के साथ संदेशों को इज़राईल के समर्थन में भेजना शुरू कर दिया।


टिप्पणियाँ