खबरें

कोरोना वैक्सीन लेने के बाद रक्तदान कब किया जा सकता है, इस पर भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, ने आधिकारिक रूप से पत्र जारी कर बताई यह बात, आप भी जाने।






कोरोना से लड़ने के ल‍िए एक्पर्ट्स वैक्सीन लेने की सलाह दे रहे हैं। लोगों में भी कोरोना वैक्सीन को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।ऐसे में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, ने बताया कि कोरोना की वैक्सन लगवाने के बाद कोई व्यक्ति किसी को जरूरत पड़ने पर रक्तदाता कब खून दान कर सकता है। 


जैसा कि आपको याद होगा एनबीटीसी (नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल) की अधिसूचना 5 मार्च, 2021 के अनुसार रक्तदान करने के उद्देश्य से कोविद -19 टीकाकरण के बाद 28 दिनों की अवधि के बाद रक्तदान करने की सलाह दी गई। भारत सरकार ने हाल ही में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी सामान्य लोगों के लिए कोविद -19 टीकाकरण की शुरुआत की, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने हाल ही में डॉ0 सुनीत कुमार  की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञों के समूह गठन किया गया था। जो इस सलाहकार / दिशानिर्देशों की समीक्षा समय समय पर करते रहेेंगे।


विशेषज्ञ समूह के बीच विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, देश में वर्तमान में उपलब्ध कोविद 19 टीकों की प्रत्येक / किसी भी खुराक को इस शर्त के अधीन करने के लिए कि रक्त दाताओं के लिए अवधि को 14 दिनों तक कम करने का निर्णय लिया गया है, जो दाता दूसरे को रक्तदान करते है। उक्त दिशानिर्देशों की आवश्यकतानसार नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। इसलिए आप सबसे निवेदन है की खून व प्लाज्मा दान करें जिससे कि किसी की बहुमूूल्य जिंदगी को बचाया जा सके बचाया जाा सके क्योंकि खून व प्लाज्मा् का दान कोई भी सरकार नहीं कर सकती, उसके लिए इंसानों को ही आगे आना पड़ेगा। हम और आप ही रक्त व प्लाज्मा् दान कर किसी की जिंदगी बचा सकते है।


टिप्पणियाँ