उन्नाव सब्जी विक्रेता फैसल पर पुलिस की पिटाई का लगा आरोप, पिटाई से हुई मृत्यु। परिजनों ने कार्यवाही की माँग की।
खबर उन्नाव के बांगरमऊ से है। मृतक फैसल के परिजनों ने एसएचओ जितेंद्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों पर लगाया पिटाई का आरोप, कड़ी कार्रवाई की मांग की।जहाँ एक गरीब सब्जी विक्रेता फैसल पुत्र इस्लाम को पुलिस ने कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला। सब्जी मंडी से लेकर कोतवाली तक उन्होंने उसे बेरहमी से पीटा। उसका एकमात्र अपराध यह था कि वह लॉकडाउन के दौरान सब्जियां बेच रहा था। पुलिस उसे थाने ले गई और उसकी इतनी पिटाई हुई कि उसकी मृत्यु हो गई
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरक्षी विजय चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर, होमगार्ड सत्यप्रकाश को नौकरी से अवमुक्त कर दिया दोषियों के खिलाफ अभी अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की बात कही है।
इसपर सहायक पुलिस अधीक्षक ने दिया बयान:- लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए एक व्यक्ति को पुलिस थाने लाया गया था। उसकी वहाँ तबियत खराब हुई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर FIR पंजीकृत कर लिया गया है। जिसमे 2 आरक्षी बार एक होमगार्ड को नामजद किया गया है। तीनो को निलंबित कर दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें