सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
खबरें
लालू यादव के खिलाफ शहाबुद्दीन के समर्थकों ने खोला मोर्चा, पुतला दहन कर जताया विरोध।
सोमवार को सिवान के बड़हरिया प्रखंड स्थित लकड़ी दरगाह के पास शहाबुद्दीन के समर्थकों ने लालू यादव और तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला दहन के साथ ही शहाबुद्दीन के समर्थकों उनके पुतले की चप्पलों से पिटाई की। इस दौरान समर्थकों ने शहाबुद्दीन अमर रहे के नारा लगाने के साथ ही लालू के परिवार के खिलाफ नारे लगाए।
गौरतलब है कि बिहार के सिवान संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में 8 अप्रैल की सुबह निधन हो गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया था। कोरोना संक्रमित होने की वजह से उनके पार्थिव शरीर को बिहार नहीं लाया जा सका।
इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ। शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब अकेले ही परिस्थिति से निपटने रहे। पार्टी के कोई नेता दिल्ली नहीं पहुंचे। इसी बात पर विवाद जारी है। सूत्रों की मानें तो शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब भी इस बात से काफी नाराज हैं। यही वजह है कि बिहार लौटने के बाद भी वे पार्टी के नेताओं से नहीं मिल रहीं हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें