खबरें

 टाटा स्टील कोविड 19 महामारी के समय अपने मृत कर्मचारियों के परिवार को देगी ये सुविधाएं।




रतन टाटा को ऐसे ही भारत का रत्न नही माना जाता। रतन टाटा ने कोरोना महामारी के कारण मृत कर्मचारियों के परिवार के लिये की ये घोषणाएं।



कंपनी ने कहा कि इस भयानक महामारी के दौरान अपने प्रिय कर्मचारियों के दुखद निधन पर टाटा स्टील उनके परिवार को हुई गहरी क्षति पर उनके साथ खड़ी है। 



टाटा स्टील की सर्वश्रेष्ठ सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मृतक कर्मचारियों के परिवारों के लिए सम्मानजनक रूप से जीवन यापन करने के लिए, मृतक कर्मचारी के परिवार / नामित व्यक्ति को मृतक कर्मचारी को 60 वर्ष की आयु तक पूर्व में दिया जाने वाला वेतन प्रदान किया जाएगा, साथ ही चिकित्स्कीय लाभ और आवासीय सुविधाएं भी दी जाएंगी।


इसके साथ टाटा स्टील द्वारा अपने चतुर्थ श्रेणी मृतक कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भारत में ग्रेजुएशन तक उठाएगा।


टाटा स्टील ने COVID19 से प्रभावित कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार करके एजिलिटी विद केयर का रास्ता अपनाया है। कंपनी ने कहा कि, जब हम अपना काम करते हैं, हम सभी से आग्रह करते हैं कि इस कठिन समय से निकलने के लिए अपनी क्षमता अनुसार अपने आसपास के लोगों की मदद करें। टाटा स्टील परिवार अपने सभी लोगों के साथ खड़ा है, उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ