जब चेन्नई एयरपोर्ट पर पकडा गया 90 लाख का सोना।









 दुबई से अमीरात की फ्लाइट जब भारत पहुँची तो एक संदिग्ध शख्स ने दोनों पैरों में बांध रखी थी बैंडेज, पूछताछ पर बताया चोट लगी है, लेकिन कस्टम अधिकारियों ने शक के आधार पर बैंडेज खुलवाई तो उसमें से निकला सोना। सोने का वजन लगभग 1 किलो 80 ग्राम था। सोने की कीमत बाजार मूल्य के अनुसार 90 लाख है। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद अशरफ बताया। इसके साथ अशरफ को लेने आए व्यक्ति को भी एयरपोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की गई। 

टिप्पणियाँ