एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने हीरा कारोबारी भगोड़े मेहुल चोकसी को डोमिनिका से सीधे भारत भेजने की बात कही।
63 वर्षीय चोकसी पर 12,000 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले का आरोप है।
मेहुल चोकसी के लापता होने पर उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसपर एंटीगुआ ने इंटरपोल को अलर्ट किया था। चोकसी को डोमिनिका में 72 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया गया।चोकसी फिलहाल डोमिनिका में आपराधिक जांच विभाग (CID) की हिरासत में है।
भगोड़े मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से अवैध रूप से एक नाव से उतरने के बाद डोमिनिका पुलिस ने गिरफ्तार किया। डोमिनिका पुलिस के प्रवक्ता ने बताया की,उसके लापता होने की सूचना परिवार के एक सदस्य ने अधिकारियों को दी थी। चोकसी को डोमिनिका के उत्तर से गिरफ्तार किया गया और जल्द ही वापस एंटीगुआ प्रत्यर्पित किया जाएगा।
एंटीगुआ के प्रधान मंत्री गैस्टन ब्राउन ने एक बयान जारी कर कहा कि भगोड़े मेहुल चोकसी को डोमिनिका से सीधे भारत भेजा जाए। उसे औपचारिक कानूनी कार्यवाही व कुछ औपचारिकताओं के लिए एंटीगुआ से डोमिनिका भेजा जा रहा है। डोमिनिका/एंटीगुआ भारत से संपर्क में है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें