खबरें

 


 राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कोरोना से गुरुग्राम अस्पताल में ली अंतिम सांस।





आरएलडी अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का 86 वर्ष में हुआ निधन। गुरुग्राम के अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होने पर थे भर्ती।

तबियत बिगड़ने पर आजीत सिंह को मंगलवार रात उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चौधरी अजित सिंह केंद्रीय नागरिकउड्डयन मंत्री व बागपत से 7 बार सांसद रह चुके हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चौधरी अजित सिंह की मृत्यु पर शोक संदेश में कहा कि “राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दुख‌ हुआ। उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी। जनप्रतिनिधि व मंत्री के रूप में उन्होंने देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चौधरी अजित सिंह की मृत्यु पर शोक संदेश में कहा कि “पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”

अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी चौधरी अजीत सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।







टिप्पणियाँ