खबरें

बड़ी खबर:- बंगाल के मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय ने दिया इस्तीफा। ममता सरकार ने बनाया बंगाल सरकार का मुख्य सलाहकार।


इस बीच केंद्र सरकार द्वारा कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग(डीओपीटी) को रिपोर्ट करने में विफल रहने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।@ANI

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र के साथ दूरियां बढ़ाते हुए, 3 साल के लिए बंगाल सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को नियुक्त किया। भारत सरकार द्वारा वापस बुलाए गए मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार के रूप में ₹2.5 लाख का वेतन प्राप्त करेंगे।

विदित हो कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत सरकार के आदेश को मानने से किया था इनकार। अपने मुख्य सचिव को कार्यमुक्त करने से किया था इनकार और कहा था कि विस्तार (Extension) का पिछला आदेश ही वैध और लागू रहेगा। मुख्य सचिव को आज सुबह 10 बजे तक डीओपीटी को रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया था। 

टिप्पणियाँ