खबरें

👇👇  महत्वपूर्ण खबरें👇👇


👉भारतीय नौसेना ने आंध्र प्रदेश सरकार के अनुरोध पर 6 साल से बंद पड़े 2 ऑक्सीजन संयंत्रों की मरम्मत कर शुरू  किया, जिससे कोविड से लड़ने के लिए सहायता हो सके।मंगोलपुरी में पीएम के खिलाफ पोस्टरों के पीछे आप सदस्य और वार्ड 47 के अध्यक्ष अरविंद गौतम का हाथ था, अब वह फरार है।


👉इजराइल ने  अमेरिका के साथ उड़ाई गई इमारत जिसमे अल जज़ीरा कार्यालय था व हमास के संचालन के संबंध में खुफिया डेटा साझा किया।

👉 भारत के तटीय राज्य इस समय चक्रवात तूफान का सामना कर रहे है। इन तटीय राज्यों के लोगों के लिए प्रार्थना  करिए, इन जगहों पर बचाव अभियान के लिए केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशन में सुरक्षा बल और एनडीआरएफ टीम लगी हुई है।





👉 गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत:- चक्रवाती तूफान से 2 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। दोनो ज़िलों में 500 से ज्यादा पेड़ गिरे हैं। 500 से ज्यादा जगहों पर सड़कें ब्लॉक हो गईं हैं। 100 के आसपास बड़े और 100 के आसपास छोटे घरों को नुकसान हुआ है। बिलजी विभाग का ज्यादा नुकसान हुआ है, बिजली जा चुकी है।



👉RSS सेवा भारती ने अशोक विहार में दिल्ली के लक्ष्मी बाई कॉलेज में 100 बेड का कोविड केयर सेंटर स्थापित स्थापित किया।




👉 इजरायल ने एक वीडियो जारी कर बताया कि  इजरायल ने गाजा में एक मेजर टेरर कमांडर हाउस और हथियार डिपो को उड़ा दिया।



👉मुज़फ्फरनगर--केंद्रीय राज्य मंत्री  डॉक्टर संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम मेरठ से वापस आते हुए मूलचंद रिसॉर्ट के पास एक्सीडेंट को देखकर अपनी गाड़ी को रुकवाई। सीएमओ से भी कर घायलों को भिजवाया अस्पताल।




👉जयपुर के 28 घरों में करंट से हाहाकार: तीन साल के बेटे को बचाने में पिता करंट की चपेट में आया और जान गंवा दी, उन्हें बचाने में बहन और दूसरा बेटा भी झुलसे।



👉आप विधायक आतिशी:-दिल्ली में 15 मई को 1.18 लाख लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। अब तक करीब 10.5 लाख लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं।



👉भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 20 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन मुफ़्त उपलब्ध कराई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 1.84 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन उपलब्ध है। अगले 3 दिन में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को क़रीब 51 लाख वैक्सीन मिलेगी।

👉गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र,गुजरात के मुख्यमंत्रियों,दमन और दीव और दादरा नगर हवेली के अधिकारियों के साथ ही VC बैठक। चक्रवात तौकते से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए संबंधित राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय मंत्रालयों / संबंधित एजेंसियों की तैयारियों के आकलन के लिए बैठक की।


👉उज्जैन कलेक्टर का आदेश 5 मई के बाद हुई सभी शादियां सरकारी रूप से होंगी अवैध किसी का नहीं बनेगा विवाह सर्टिफिकेट सूचना मिलने पर होगी बड़ी कारवाई।


👉महाराष्ट्र: भाजपा नेता ने कथित तौर पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए मामला दर्ज किया, नासिक में नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की, जहां सीओवीआईडी ​​​​-19 के इलाज के दौरान उनके पिता की मृत्यु हो गई



👉कर्फ्यू बढ़ने को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सभी लाईनों पर सेवाएं अगली सूचना तक निलंबित रहेंगी: DMRC



टिप्पणियाँ