खबरें

लखनऊ के पीआरवी पुलिसकर्मियों ने अपनी सूझ बूझ से आग पर पाया काबू।





 लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर इलाके से गुजरते हुए पीआरवी 2770 ने देखा कि श्री टाइम्स और ग्रेनाइट मै आग लगी है।पीआरवी से जा रहे हेड कांस्टेबल मनोज मिश्रा व चालक गेदालांल ने जैसे ही देखा कि आग विकराल रूप ले रही है तुरंत कंट्रोल रूम को  सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। स्थानीय जनता के सहयोग से पहले तो बाल्टी से पानी डाल आग बुझाने का प्रयास किया गया, फिर आग को बुझता ना देख समरसेबुल का पाइप लगाकर आग बुझाने में हुए सफल। काफी मसक्कत के बाद आग पर किया काबू । फायर बिग्रेड के पहुचने तक आग पर काबू पा चुके थे दोनो बहादुर सिपाही। 

टिप्पणियाँ