खबरें

 गुरुवार को सोशल मीडिया वायरल वीडियो में एक युवती को पांच लोगों द्वारा प्रताड़ित करने और मारपीट करने के मामले में सभी बांग्लादेशी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।




गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक युवती को पांच लोगों द्वारा प्रताड़ित करने और मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में अज्ञात युवकों द्वारा एक युवती को प्रताड़ित करने और उसकी पिटाई करते की बात सामने आई थी।



इस घटना में पीड़ित और अपराधियों की पहचान बेंगलुरु और ढाका में पुलिस द्वारा बांग्लादेशी निवासियों के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी सागर 23 वर्ष, मोहम्मद बाबा शेख 30 वर्ष, रिदॉय बाबो25 वर्ष, हकील 23 वर्ष ​​हैं और पुलिस ने महिला की पहचान का खुलासा नहीं किया है। कथित तौर पर, पीड़ित सहित सभी बांग्लादेश से अवैध प्रवासी थे और वेश्यावृत्ति में शामिल थे।


जैसे ही पुलिस द्वारा अपराधिओं को बांगलादेशी बताया गया तो सोशल मीडिया पर CA NRC का मुद्दा फिर से उठने लगा। लोग CA NRC को सपोर्ट कर रहे हैं और बता रहे हैं कि अगर सीए एनआरसी देश में लागू हो जाए तो लोग अवैध रूप से देश में नहीं रह सकेगें और ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।




गिरफ्तार होने के बाद 4 अपराधिओं में से 2 ने भागने की कोशिश की जिसके बाद बेंगलुरू पुलिस ने पैर पर फायरिंग की जिससे दोनो अपराधी घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।



पुलिस ने कहा कि एक आरोपी की तस्वीर फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर से मेल खाती है, जिससे पुलिस को संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिली। एक आरोपी की पहचान मोगबाजार इलाके के निवासी के रूप में हुई है, जहां वह टिकटॉक या हिरोडी बाबू के नाम से मशहूर है। पुलिस ने जब वीडियो दिखाया तो उसकी मां ने उसकी पहचान 26 वर्षीय रिफातुल इस्लाम हृदय के रूप में की।




इस भयावह घटना के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद, गुरुवार को बेंगलुरु पुलिस ने राममूर्ति नगर पुलिस स्टेशन में चार पुरुषों और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया।


बेंगलुरु के आईपीएस कमल पंत ने गुरुवार देर रात ट्वीट किया और कहा की "वायरल वीडियो को देखने और प्रारंभिक जांच के आधार पर, राममूर्तिंगरप्स में दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ बलात्कार और हमले का मामला दर्ज किया गया है।"


उन्होंने पीड़िता को खोजने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में आगे ट्वीट किया और कहा, "पीड़िता का पता लगाने के लिए एक पुलिस दल को एक पड़ोसी राज्य में तैनात किया गया है, ताकि वह जांच में शामिल हो सके।"


उन्होंने कहा, 'अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक ये सभी एक ही समूह के हैं और माना जा रहा है कि ये बांग्लादेश से हैं। पीड़िता जो एक बांग्लादेशी भी है, उसे तस्करी के लिए भारत लाया गया था और वित्तीय मामलों के कारण उसे प्रताड़ित किया गया और उसके साथ क्रूरता की गई।


उन्होंने यह भी कहा, "जांच पूरी गंभीरता से और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।"


ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के पुलिस उपायुक्त मोहम्मद साहिदुल्लाह ने कहा कि वीडियो में दिख रहे पीड़ित की पहचान बांग्लादेश के ढाका के मोगबाजार निवासी के रूप में हुई है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से लड़की अपने दस्तावेज तैयार करवा रही थी क्योंकि वह सऊदी अरब जाना चाहती थी लेकिन करीब तीन महीने से लापता थी। बांग्लादेशी अधिकारियों को शक था कि पीड़िता भारत में है।

इससे पहले गुरुवार को, असम पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया था और कोई भी लीड प्रदान करने वाले को अच्छा इनाम देने का वादा किया था। कई लोगों ने माना कि वीडियो में संदिग्ध नागालैंड के हैं और अत्यधिक प्रसारित वीडियो जोधपुर, राजस्थान में नागालैंड की एक महिला की आत्महत्या से संबंधित है।


लेकिन केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और दिल्ली पुलिस के विशेष आयोग रॉबिन हिबू ने यह साफ कर दिया कि नॉर्थ-ईस्ट की एक लड़की के साथ चार पुरुषों और एक महिला द्वारा बेरहमी से बलात्कार और प्रताड़ित किए जाने का वायरल वीडियो जोधपुर आत्महत्या मामले से संबंधित नहीं है।

टिप्पणियाँ