खबरें

 


👇👇  महत्वपूर्ण खबरें👇👇

👉दिल्ली - देश में कोरोना का कहर लगातार जारी, देश में एक दिन में फिर 4 हजार मौतें, 24 घंटे में चार हज़ार से ज्यादा मौत हुईं , देश में 4,120 कोरोना मरीजों की मौत, 24 घंटे में 3,62,727 नए कोरोना केस, देशभर में 24 घंटे में 3,52,181 ठीक हुए, देश में मरीज़ों की संख्या 2,37,03,665,देश में अब तक 1,97,34,823 मरीज ठीक , देश में अबतक 2,58,317 मरीजों की मौत, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 37,10,525, अबतक 17,72,14,256 लोगों को टीकाकरण।


👉युवा पत्रकार अखिलेश कोरोना की जंग हार गए, विनम्र श्रद्धांजलि। पीजीआई में इलाज के दौरान अखिलेश कृष्ण मोहन ने ली अंतिम सांस।





👉लखनऊ: मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा सांसद आजम खान की तबियत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक़ उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार सुधर रहा है और उन्होंने खाना भी खाया है।


👉खान मार्केट ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर केस के आरोपित नवनीत कालरा की जमानत याचिका हुई खारिज। मामले के 4 अन्य आरोपियों को कल जमानत मिल गई थी। सूत्रों का कहना है कि न केवल कंसेंट्रेटर का मूल्य अधिक था, बल्कि कंसेंट्रेटर  मानक के अनुरूप भी नही थे जिसको  प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया।


👉अब गंगा नदी के वाराणसी तट के अलग अलग हिस्सों में  4 शव मिलने से इलाके में सनसनी।




👉लखनऊ में शराब की दुकाने खुलते ही सुबह सुबह ही पहुँच गए लोग, सोशल डिस्टेनसिंग बनाए का रखा ध्यान।





👉लखनऊ -  महामारी के बीच कालाबाजारी और मुनाफाखोरी बढ़ी , लगाम लगाने के लिए 112 को सौपी गई जिम्मेदारी, ADG-112 अशोक कुमार सिंह ने वर्चुअली मीटिंग की, जिलों के यूपी-112 प्रभारियों के साथ की मीटिंगकालाबाजारी,मुनाफाखोरी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश,112 पर लोगो से शिकायत करने की अपील की।


👉लखनऊ - कोविड गाइडलाइन के साथ मनेंगे त्योहार, ईद और बड़ा मंगल मनाए जाएंगे, पालन कराने के लिए पुलिस रहेगी, प्रमुख स्थानों,भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन, पुलिस निगरानी में होगी वीडियोग्राफी , कोरोना को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश, जिलों के अधिकारियों को दिए गए निर्देश।


👉दिल्ली - स्पाइसजेट 17 मई से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू करेगी , अपने कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू करेगी, कंपनी प्रायोजित टीकाकरण अभियान शुरू करेगा स्पाइसजेट, दिल्ली और गुरुग्राम से शुरू होगा वैक्सीनेशन ड्राइव, परिवारों के टीकाकरण की सुविधा के लिए भी प्रयास करेगी।


👉उन्नाव में गंगा नदी किनारे रेत में कई शव दफन मिले हैं। प्रशासन की टीम ने शव बरामद किए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


👉दिल्ली-संक्रमण के प्रकोप के बीच भारत को मिल रही विदेशी मदद, इंडोनेशिया से पहुंचे 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स।



👉दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल से संबद्ध 500 बिस्तरों के आईसीयू सेंटर का संचालन बुधवार को शुरू हो गया।


👉हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी उपायुक्तों को हर जिले में अगले दो दिनों में 50 या उससे अधिक गांवों में आइसोलेशन सेंटर खोलने का निर्देश दिया।


👉केरल सरकार सौम्या के पार्थिव शरीर को वापस लाने की कोशिश कर रहा है। केरल सरकार लगातार इजराइल में भारतीय दूतावास से संपर्क कर रहा है।


👉हरियाणा-बलात्कार के मामले में दोषी ठहराये गये गुरमीत राम रहीम को ब्लड प्रेशर से जुड़ी शिकायत के बाद रोहतक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।





टिप्पणियाँ